फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP workers in Una Himachal gave resignation

हिमाचल के ऊना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

Wed, 31 Jul 2019 07:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
BJP workers in Una Himachal gave resignation

 देशभर में जहां भाजपा का सदस्यता अभियान युद्धस्तर चल रहा है। लोगों और नेताओं की भाजपा से जुड़ने के लिए होड़ मची है। लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले कुटलैहड़ से भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन


कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत चड़ोली बूथ के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पदों से त्यागपत्र कुटलैहड़ अध्यक्ष मनोहर लाल को भेजा है। उनका कहना है कि पोलिंग बूथ चड़ोली में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों को अच्छी बढ़त दिलाई जाती है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


उनकी अनदेखी की जाती है। इसके चलते संगठन से त्यागपत्र दिया जा रहा है। त्यागपत्र देने वालों में बूथ पालक राजेश कुमार, सतपाल, संदला देवी, रविंद्र कुमार, चंचला देवी, वीना देवी, पंकज कुमार और हरविंद्र कुमार का कहना है कि हमारी कार्यप्रणाली से पदाधिकारी नाखुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ने इस्तीफे मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अगर कोई नाराजगी है तो वे उनके अलावा मंत्री से सीधे मिल सकते हैं। पार्टी में हर कार्यकर्ता का बराबर सम्मान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed