{"_id":"65941af0587dfb522d0ea909","slug":"bjp-will-sound-the-election-trumpet-with-the-slogan-of-hattrick-jp-nadda-will-hold-public-meetings-in-shimla-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: भाजपा हैट्रिक से हैट्रिक के नारे से करेगी चुनावी का शंखनाद, नड्डा शिमला और सोलन में करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: भाजपा हैट्रिक से हैट्रिक के नारे से करेगी चुनावी का शंखनाद, नड्डा शिमला और सोलन में करेंगे जनसभा
Wed, 03 Jan 2024 10:41 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:41 AM IST
सार
नड्डा के शिमला दौरे के दौरान भाजपा हैट्रिक से हैट्रिक तक का नारा लगाकर लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेगी।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
- फोटो : Social Media
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सोलन और शिमला की जनसभाओं के लिए तैयारी कर ली है। नड्डा के शिमला दौरे के दौरान भाजपा हैट्रिक से हैट्रिक तक का नारा लगाकर लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेगी। 5 जनवरी को नड्डा हिमाचल आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने सोलन और शिमला में दो जनसभाएं रखी हैं। इनके लिए जिला शिमला के आठ प्रशासनिक मंडलों से कार्यकर्ता पीटरहॉफ शिमला पहुंचेंगे। सोलन की जनसभा के लिए जिला के पांच और सिरमौर के भी पांच प्रशासनिक मंडलों से हजारों कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
सिरमौर में पच्छाद, नाहन, पांवटा, रेणुका और शिलाई प्रशासनिक मंडल हैं। जिला सोलन में सोलन, नालागढ़, अर्की, कसौली और दून मंडल आते हैं। यानी यह 10 प्रशासनिक मंडल हैं। सोलन जिले के प्रशासनिक मंडलों से 1200-1200 कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य है। बाकी सिरमौर जिला के प्रत्येक प्रशासनिक मंडल से 800-800 कार्यकर्ता लाए जाएंगे। जिला शिमला के शिमला, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी प्रशासनिक मंडलों से 1500-1500 कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य है। ठियोग, जुब्बल-कोटखाई, रामपुर, रोहडू़ और चौपाल से 800 से 1200 कार्यकर्ता लाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोर ग्रुप की बैठक में भी होगा मंथन, शांता, अनुराग के आने के आसार कम
पांच जनवरी को शाम के वक्त कोर ग्रुप की बैठक में मंथन होगा। इसमें शांता कुमार और अनुराग ठाकुर के आने की संभावना नहीं है। हालांंकि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल शामिल हो सकते हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन