फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP will organize Panna Pramukh and Gram Kendra conference after January 25

Himachal BJP: 25 जनवरी के बाद भाजपा पन्ना प्रमुख और ग्राम केंद्र सम्मेलन का करेगी आयोजन

Sat, 06 Jan 2024 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 07:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी के बाद पन्ना प्रमुख और ग्राम केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
BJP will organize Panna Pramukh and Gram Kendra conference after January 25
भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा - फोटो : Randhir Sharma

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अब संगठन के कार्यों को धार देने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी के बाद पन्ना प्रमुख और ग्राम केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर रहे हैं और उनके स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किस प्रकार से कार्यकर्ता कार्य करेंगे, इस पर चर्चा हुई। इस पदाधिकारी बैठक में इसके ऊपर गहन चिंतन हुआ। कोर ग्रुप के फैसले भी बैठक में बताए गए। इसमें केंद्र से 1782 करोड़ रुपये जो केवल आपदा की घड़ी के लिए प्रदेश को दिए गए, उसको लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति एक धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार को रणधीर शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह तो था, पर तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत के बाद संगठन में नई ऊर्जा का संचार भी हुआ है। नड्डा के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश बढ़ा दिया है और यह जोश लगातार लोकसभा चुनाव तक बढ़ता ही जाएगा। रणधीर शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक थी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर किस प्रकार से बढ़ सके, उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तीन राज्यों की जीत के बाद पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का मार्जिन बढ़ाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। आने वाले समय में भाजपा के सातों मोर्चे विधानसभा क्षेत्र के अनुसार सम्मेलन करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर एक जनजागरण अभियान भी चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed