फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP will honoured the polling booths in mandi

इन पोलिंग बूथों को सम्मानित करेगी भाजपा

Mon, 04 Aug 2014 07:57 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
BJP will honoured the polling booths in mandi

भाजपा संगठनात्मक जिला मंडी व सुंदरनगर की बैठक में संगठनात्मक व अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा के अलावा जिले के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर 80 प्रतिशत वोटिंग भाजपा के पक्ष में हुई, उन बूथों को 25 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।

रविवार को विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित बैठक में सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन की हर बूथ को मजबूत करने की रणनीति के कारण ही लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। उन्होंने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन

हर ग्राम केंद्र में ‌होंगे 3-5 बूथ

BJP will honoured the polling booths in mandi

सराज से विधायक जय राम ठाकुर ने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करते रहनी पड़ेगी और विधानसभा चुनावों में जीत के लिए अभी से तैयारी करनी पड़ेगी।

लोस चुनाव के दौरान जिला की 10 विधानसभा क्षेत्रों में बहुत अच्छा तालमेल रहा। अब अगला लक्ष्य विधानसभा चुनाव होना चाहिए। बैठक में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि बूथों के कुशल प्रबंधन के लिए हर ग्राम केंद्र में परिस्थिति के आधार पर तीन से पांच बूथ रखे जाएंगे।

बूथ रचना में पन्ना प्रमुख के तौर पर एक और आयाम जोड़ा जाएगा। 25 सितंबर तक प्रत्येक मंडल पन्ना प्रमुख की नियुक्ति को सुनिश्चित करे।

बैठक में ये रहे मौजूद

BJP will honoured the polling booths in mandi

बैठक को धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर, जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, नाचन के विधायक विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष मंडी जवाहर ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुंदरनगर राकेश जम्वाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राजबली, प्रदेश मानवाधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप परमार, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री महेंद्र ठाकुर, सदर मंडल अध्यक्ष डीडी ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी और ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर उपस्थित थे।

इसके अलावा जिला परिषद सदस्य खीरामणि, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंता शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पाल वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन ठाकुर, जिला महामंत्री हेमपाल राणा, सचिव पंकज जम्वाल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, सह-मीडिया प्रभारी निशांत शर्मा और सभी मंडलों के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed