फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp will gherao himachal vidhansabha on 7th april.

सात अप्रैल को विस घेरेगी भाजपा: धूमल

Mon, 30 Mar 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
bjp will gherao himachal vidhansabha on 7th april.

भाजपा जिला हमीरपुर की बैठक जिलाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से मौजूद रहे। जिलाभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। भोरंज मंडल में 15 हजार, सुजानपुर में 13,600, हमीरपुर में 16,500, बड़सर 16 हजार तथा नादौन मंडल में अभी तक 12,500 प्राथमिक सदस्य बनाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से नवाजे जाने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया गया। प्रस्ताव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भी धन्यवाद प्रेषित किया गया है। धूमल ने कहा कि देश के महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी को यह सम्मान काफी पहले मिल जाना चाहिए था। वर्तमान कांग्रेस सरकार के क्रियाकलापों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पर हुए हमले के आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री अपने बेटे को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर भारी दबाव बनाए हुए हैं। सरकार को इस मामले में दी गई मियाद भी 31 मार्च को खत्म हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों को सजा नहीं दी जाती है तो भाजपा 7 अप्रैल को विधानसभा का घेराव करेगी। बैठक में भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, देशराज शर्मा, अनिल ठाकुर, कमलेश कुमारी, बलदेव धीमान, विरेंद्र ठाकुर, वीना कपिल, बीना सिंह, विजय पाल सोहारू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed