{"_id":"643320963cc275acc50e2c86","slug":"bjp-will-field-12-candidates-in-all-wards-nomination-from-13-shimla-news-c-19-sml1001-116487-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भाजपा 12 को सभी वार्डों में उतारेगी प्रत्याशी, 13 से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भाजपा 12 को सभी वार्डों में उतारेगी प्रत्याशी, 13 से नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रियों के घरों में बड़ी तादाद में वोटों का किया जा रहा आवेदन, आज चुनाव आयोग से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा 12 अप्रैल को नगर निगम शिमला के सभी 34 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने की।
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि सभी 34 वार्डों की बैठकें हो चुकी है। 12 अप्रैल को चुनाव समिति की बैठक शिमला में होगी, जिसमें भाजपा के नगर निगम में 34 प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 13, 17 और 18 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे मुद्दे भी हमारे समक्ष आए हैं, जहां कई कांग्रेस नेता बड़ी तादाद में वोट बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जहां आपत्ति दर्ज की जा सकती है। जैसे कई मंत्रियों के घरों में बड़ी तादाद में वोटों का आवेदन किया जा रहा है। हम चुनाव आयोग से आग्रह करेंगे कि ऐसे आवेदनों को खारिज किया जाए। कुछ ऐसे धार्मिक स्थल भी हमारे सामने आए हैं, जिनमें बड़ी तादाद में वोट बनाए जा रहे हैं। सोमवार को नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से भी इस सिलसिले में मिलेगा और भाजपा का पक्ष उनके समक्ष भी रखेगा।
इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, जिला अध्यक्ष विजय परमार , जिला प्रभारी डीजी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, दिनेश ठाकुर एवं शिमला मंडल के महामंत्री सुशील चौहान उपस्थित रहे।