फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP vision document Swarnim Himachal Drishti Patra Review by CM Jairam Thakur

दृष्टि पत्र के कितने वायदे हुए पूरे, मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा

Wed, 17 Oct 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 Oct 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
BJP vision document Swarnim Himachal Drishti Patra Review by CM Jairam Thakur
jairam cabinet

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सरकार की प्राथमिकताएं भी बदलती जा रही हैं। अभी तक बजट पर फोकस करने वाली जयराम सरकार को अब विधानसभा चुनावों के दौरान जारी किए गए स्वर्णिम हिमाचल दृष्टिपत्र की याद आ गई है। दस महीने बाद सरकार दृष्टि पत्र में किए वायदों को लेकर हरकत में है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस महीने के अंत में एक समीक्षा बैठक बुलाई है। इसमें सरकार बनने से पहले किए गए वायदों और उनकी वर्तमान स्थिति पर मंथन होगा। इस दौरान बजट में जो वायदे पूरे नहीं हो सके, उन्हें भी नए साल के बजट में शामिल कर उनके लिए प्रावधान करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के बैठक बुलाने के बाद विभागों ने भी दृष्टिपत्र पर अपनी दृष्टि डालनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

BJP vision document Swarnim Himachal Drishti Patra Review by CM Jairam Thakur

पिछले कुछ दिनों से शासन में बैठे आला अधिकारियों से लेकर निदेशालयों के अधिकारी अपने विभागों से संबंधित दृष्टिपत्र के वायदों को लेकर मंथन में जुटे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस बात पर खास जोर दिया है कि चुनावों से पहले दृष्टिपत्र में जो वायदे किए गए, उन्हें स्कीम और बजट के साथ जमीन पर उतारने का काम शुरू किया जाए, ताकि वायदे पूरे कर उनका विश्वास जीता जा सके।

यूं तो भाजपा ने सत्तासीन होने से पहले दृष्टिपत्र में भारी भरकम घोषणाएं की थीं, लेकिन अब देखना यह है कि सरकार में बैठने के बाद अब भाजपा खुद उनमें से कितनी को जमीन पर उतार पाती है और कितनी को खुद ही खारिज करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed