{"_id":"98cc38d755af84cf3bd149a7c7aba024","slug":"bjp-target-on-cm-virbhadra-invester-meet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिर्फ सैर सपाटा थी सीएम की इनवेस्टर मीट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिर्फ सैर सपाटा थी सीएम की इनवेस्टर मीट'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 11 Nov 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा ने सरकार की इनवेस्टर मीट को महज एक सैर सपाटा मीट करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में उद्योग लगाने के प्रति रुचि नहीं ले रही है।
विज्ञापन
हिमाचल में उद्योगों को लगाने और औद्योगिक विकास के लिये उपयुक्त माहौल नहीं बनाया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि यहां सबसे बड़ी समस्या धारा 118 में जमीन की स्वीकृति मिलना है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार के समय कांग्रेस पार्टी ने भूमि सुधार कानून की धारा 118 को मुद्दा बनाया था। भाजपा पर हिमाचल ऑन सेल का आरोप लगाया था, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद वह भाजपा सरकार के समय का धारा 118 का एक भी मामला स्टेविलिस नहीं कर पाई है।
विज्ञापन