{"_id":"414ca18d1be68bf614f765ac4b237462","slug":"bjp-state-president-satpal-satti-hits-out-at-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का दावा हास्यास्पद: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का दावा हास्यास्पद: सत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पंचायत चुनावों में अपनी विजय के दावे को हास्यास्पद करार दिया है। कहा कि अगर पंचायत चुनावों में कांग्रेस अपनी विचारधारा की जीत के प्रति इतनी आश्वस्त है तो वह अभी विधानसभा चुनाव करवाकर देख ले।
विज्ञापन
कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर जिला परिषद के एक या दो जिलों में स्पष्ट बहुमत में कांग्रेस आगे है, जबकि पंचायत समितियों के चुनावों में लगभग 70 प्रतिशत और पंचायत प्रधानों के चुनावों में लगभग 75 प्रतिशत स्थानों में भाजपा विजयी रही है। कहा कि चुनाव नतीजों से अंदरखाते डरी हुई कांग्रेस षड्यंत्र, सत्ता के सहारे और पंचायत चुनावों के नतीजों को बदलने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है कि चंबा में सुबह जिला परिषद सदस्यों की शपथ होती है और शाम को चुनाव रख दिए जाते हैं। प्रदेश में जहां भी भाजपा उम्मीदवारों ने गड़बड़ी को स्पष्ट देखते हुए दोबारा मतगणना की मांग की, उसे अधिकारियों ने ठुकरा दिया। यह साफ तौर पर धांधली के संकेत हैं।
विज्ञापन
मतगणना के बाद बैलेट पेपर मतगणना केंद्रों के बाहर मिल रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सुक्खू जीत के दावे तो कर रहे हैं, लेकिन मंत्रियों के गृह क्षेत्रों सहित उनके खुद के गृह क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के हार के बारे में क्या कहेंगे?
कहा कि सत्ता के दौरान भाजपा को भी 12 में से 11 जिला परिषदों में जीत हासिल हुई थी, उसकी तुलना में कांग्रेस को सिर्फ 5 जिलों में स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा 4 जिलों में स्पष्ट बहुमत के साथ अपनी जिला परिषद बनाएगी।