फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bjp State President Satpal Satti hits out at congress.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, गुंडागर्दी पर उतरे कांग्रेसी

Sun, 17 Jan 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Jan 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Bjp State President Satpal Satti hits out at congress.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वे गुंडागर्दी तथा सत्ता के सहारे पंचायतीराज संस्थाओं की कुर्सी हथियाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में हार के बाद बौखलाई कांग्रेसी एसडीएम के सामने चुने हुए प्रतिनिधियों को अगवा कर रही है।

विज्ञापन


सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रविवार को ब्लॉक समिति नाहन के चुनाव में ब्लॉक समिति नाहन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्धारित बैठक में 18 में से 12 सदस्य उपस्थित हुए। कोरम पूरा था, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने बैठक स्थल से एक महिला सदस्य को जबरदस्ती उठाया।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नाहन में 12 बीडीसी सदस्यों में से 8 महिला सदस्य उपस्थित थी। सत्ती ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ जब रविवार को बिना पुलिस की उपस्थिति में चुनाव रखे गए और सरेआम बैठक से सदस्यों को उठाया गया। यह हिमाचल के इतिहास में एक काला अध्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक समिति, तीसा, चंबा, मेहला, भटियात, सलूणी में शपथ के दो घंटे बाद ब्लॉक समितियों के चुनाव रख दिए गये जो सीधे तौर पर कांग्रेस को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया अन्यथा चुनाव के लिए एक प्रक्रिया अपनाई जाती है।

जिसमें सदस्यों को उपस्थित होने को पर्याप्त समय दिया जाता है। कांग्रेस एक ओर 80 प्रतिशत सीटें जीतने का दावा कर रही है दूसरी ओर चुने हुए सदस्यों का अपहरण, दादागिरी तथा सत्ता के दबाव से किसी प्रकार अपने लोगों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाकर जनमत को हाईजेक करने का प्रयास किया जा रहा है।

जनता से किए वायदे भूली सरकार- पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता से बड़े-बड़े वायदे किए थे, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद सरकार अपने वायदों को भूल गई। सरकार को सत्ता में रहते हुए तीन वर्ष हो गए है।


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का आलम यह है कि विभाग में 5700 से अधिक पद खाली हैं। बीएमओ के 42 पद और एमओ के 426 पद वर्तमान में रिक्त हैं। नर्सिंग स्टाफ  में 1000 से अधिक पद खाली हैं। केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलने के बावजूद सरकार बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को स्तरोन्नत करने में नाकाम साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed