{"_id":"576503474f1c1b103211b8c2","slug":"bjp-state-level-meeting-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों पर मंथन के लिए घुड़दौड़ में जुटे भाजपा के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों पर मंथन के लिए घुड़दौड़ में जुटे भाजपा के दिग्गज
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल/नग्गर
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों पर मंथन के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं की तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। जिला कुल्लू के घुड़दौड़ में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुआ। बैठक में आगामी तीन दिनों के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें पूर्व में पार्टी द्वारा किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा, संगठन पत्रिका दीपकमल संदेश के विस्तारीकरण के साथ-साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के कार्यक्रमो के स्वरूप पर चर्चा की गई। वहीं आगामी विधानसभा चुनावों के मंथन पर भी दिग्गज नेता जुट गए हैं।
विज्ञापन
बैठक को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने संबोधित किया। अगले दो दिनों में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी प्रदेश के दिग्गज नेता रणनीति तैयार करेंगे। इस बैठक में सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, सरवीण चौधरी, विपिन परमार, गणेश दत्त, डॉ. राजीव भारद्वाज,
विज्ञापन
रूपा शर्मा, महामंत्री कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राम सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, सचिव एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, त्रिलोक जंवाल, कमलेश कुमारी, डेजी ठाकुर, हंसराज, विनोद ठाकुर, पायल वैद्य, रतन सिंह पाल, मुख्य प्रवक्ता डॉ
राजीव बिंदल, गोविन्द ठाकुर, रितु सेठी, महेंद्र धर्माणी, हिमांशु मिश्रा, सह-मीडिया प्रमुख शशि दत्त शर्मा, नरेंद्र अत्री, राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल देव सूद, मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री शिशुभाई धर्मा, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री संजय ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री संजीव कटवाल, शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया उपस्थित रहे।
Published by Arvind Thakur