फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp spokesman randhir sharma statement over virbhadra singh at shimla

निजी काम को हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते रहे कांग्र्रेस के सीएम : रणधीर

Tue, 25 Dec 2018 05:07 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 25 Dec 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
bjp spokesman randhir sharma statement over virbhadra singh at shimla

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में निजी इस्तेमाल के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते रहे हैं। रणधीर शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर परोक्ष निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केवल केेंद्रीय योजनाओं पर चर्चा के लिए ही नई दिल्ली जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस की चार्जशीट को लोकसभा चुनाव के पहले की महज औपचारिकता ही बताया। 
विज्ञापन


मंगलवार को शिमला में प्रेसवार्ता में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि 27 दिसंबर को जयराम सरकार अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर धर्मशाला में ‘जन आभार रैली’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में जयराम सरकार के कार्यकाल से पूरी तरह से संतुष्ट है। एक साल के अल्पकाल में ही प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनगिनत विकास कार्य किए हैं और बड़ी संख्या मेें योजनाएं धरातल पर लागू की हैं।


विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में 11,977 करोड़ रुपये हिमाचल लाए गए हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, जिला अध्यक्ष संजय सूद और मीडिया प्रभारी करण नंदा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed