{"_id":"581b3ed74f1c1bad314376f5","slug":"bjp-spokesman-rajeev-bindal-statement-on-congress-and-police-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ड्रामेबारी पर उतरी कांग्रेस, सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ड्रामेबारी पर उतरी कांग्रेस, सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा जब भी विरोध प्रदर्शन करती है तो उन पर मुकदमे किए जाते हैं। बुधवार को कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका है लेकिन सरकार ने किसी भी कांग्रेसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पुतला फूंकना अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन व पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करता है। बिंदल ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस राजनीतिक दिवालियेपन की स्थिति में आकर खड़ी हो चुकी है।
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन मामले में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या करने के मामले पर बिंदल का कहना कि जिस तरह से आप पार्टी ड्रामेबाजी करती है, ठीक उसी तरह से कांग्रेस भी ड्रामेबाजी पर उतर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन लागू की है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का सैनिकों व पूर्व सैनिकों के मामले में नकारात्मक रवैया रहा है। बिंदल ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं में प्रदेश को बजट मिल रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार सोची समझी रणनीति के तहत केंद्रीय योजनाओं को जनता तक नहीं पहुंचाना चाहती।
केंद्र सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश को 61 नेशनल हाईवे मंजूर किए हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए एक साल पहले प्रोजेक्ट रिपोर्ट जानी चाहिए थी। पैसा पंचायतों के पास पहुंच गया है लेकिन सरकार पैसे को इसलिए खर्च नहीं करना चाहती ताकि इसका ताकि इसका श्रेय केंद्र सरकार को न मिले।