फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Shimla Parliamentary area Panna pramukh sammelan decided

भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन तय, ये नेता करेंगे शिरकत

Thu, 29 Nov 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Nov 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
BJP Shimla Parliamentary area  Panna pramukh sammelan decided

मंडी में बुधवार को हुए पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन के बाद भाजपा ने अब शिमला संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन भी तय कर दिया है। भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन सोलन के पुलिस मैदान मेें 23 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन


इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें जिम्मेवारियां तय की गईं। पार्टी प्रवक्ता शशि दत्त शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री
विज्ञापन


जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए और त्रिदेव सम्मेलन की तर्ज पर पार्टी हर बूथ पर बूथ की वोटर लिस्ट के पन्ना प्रमुखों के बड़े संसदीय सम्मेलन करने जा रही है। पार्टी ने बूथ स्तर तक सभी पन्ना प्रमुख तय कर लिए हैं। इस सम्मेलन में लगभग 40,000 पन्ना प्रमुख भाग लेंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद

BJP Shimla Parliamentary area  Panna pramukh sammelan decided

सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से पन्ना प्रमुखों को अवगत करवाया जाएगा, जिससे भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए तय 4/4 के लक्ष्य को हिमाचल प्रदेश में पूरा किया जाएगा।

बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सक्षम गुड़िया बोर्ड के उपाध्यक्षा

रूपा शर्मा, विधायक एवं जिला शिमला प्रभारी सुखराम चौधरी, विधायक बलवीर वर्मा, मेयर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव रतन पाल, शशिबाला, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर, विनय गुप्ता, संजय सूद, अजय श्याम और सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed