फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Shanta Kumar have become millionaires from millionaire

लखपति से करोड़पति बन गए हैं भाजपा के शांता कुमार

Sat, 19 Apr 2014 10:18 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
BJP Shanta Kumar have become millionaires from millionaire

पिछले एक दशक में शांता कुमार की प्रापर्टी लगभग तीन गुना बढ़ गई है। 2004 में शांता के पास जहां 55 लाख रुपये के आसपास प्रॉपर्टी थी, जोकि 2014 में बढ़कर डेढ़ करोड़ से अधिक पहुंच गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कांगड़ा संसदीय सीट से नामांकन के दौरान भरे गए शपथ पत्र में यह तथ्य सामने आया है। हालांकि, इस अवधि में शांता ने नये वाहन की खरीदारी नहीं की है। आज भी उनके पास 1996 माडल की एस्टीम कार है। शांता की चल और अचल कुल संपत्ति करीब एक करोड़ 44 लाख 65 हजार 830 रुपये दर्शाई है।
विज्ञापन


वहीं, धर्मपत्नी संतोष कुमारी की कुल संपत्ति करीब 53 लाख 86 हजार 274 रुपये दर्शाई है। शांता कुमार के पास 45 हजार और उनकी धर्मपत्नी संतोष कुमारी के पास 20 हजार रुपये नकद हैं। विभिन्न बैंक खातों में शांता कुमार के पास करीब 28,79,857 रुपये हैं। इनमें कई अकाउंट ज्वाइंट हैं। इसमें इलेक्शन एकाउंट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांता की पत्‍नी के पास भी लाखों की संपत्ति

BJP Shanta Kumar have become millionaires from millionaire

शांता के पास 18 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 27 तोले सोना है। शपथ पत्र के अनुसार शांता ने होटल यामिनी में 17,76,973 रुपये की कैपिटल इन्वेस्टमेंट कर रखी है।

नामांकन के दौरान दिए हल्फनामे में 47,40,830 रुपये की चल संपत्ति दर्शाई है। उनकी पत्नी के नाम 53,86,274 रुपये की चल संपत्ति है। शांता कुमार 2012-13 वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स रिटर्न में कुल आय करीब 13,68,051 रुपये दर्शाई है। वहीं, पत्नी की आय करीब 4,92,850 दर्शाई गई है।

शपथ पत्र के अनुसार शांता ने एसडी हाई स्कूल थुरल से 1951 में मैट्रिक की है। 1957 में पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए और 1960 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की है। उनपर कोई आपराधिक केस नहीं है।

नरेंद्र ठाकुर भी है करोड़पति

BJP Shanta Kumar have become millionaires from millionaire

सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर का परिवार करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक है। नरेंद्र ठाकुर की वार्षिक आय में 96 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उनकी पत्नी की वार्षिक आय में 28 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

डेढ़ साल में नरेंद्र की चल संपत्ति में 18 हजार रुपये की कमी हुई है जबकि पत्नी की चल संपत्ति में 85 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कैश इन हैंड राशि में भी बढ़ोतरी हुई है।

नामांकन पत्र के साथ सौंपे शपथ पत्र में नरेंद्र ठाकुर और उनके परिवार की चल अचल संपत्ति 7 लाख रुपये के करीब बढ़ी है। विस चुनाव में दिए शपथ पत्र के अनुसार नरेंद्र ठाकुर की 2011-12 में वार्षिक आय 2,85,905 रुपये, पत्नी की वार्षिक आय 2,22,000 रुपये थी। जो 2013-14 में बढ़कर 3,82,171 और 2,5000 रुपये हो गई है।

राणा की घटी संपति, पत्‍नी की बढ़ गई

BJP Shanta Kumar have become millionaires from millionaire

पहले कैश इन हैंड एक लाख व 70 हजार रुपये था, अब 1 लाख 20 हजार व 85 हजार रुपये है। ज्यूलरी की स्थिति पूर्व के ही समान रही है। केवल मूल्य में अंतर आया है।

नरेंद्र ठाकुर के नाम चल संपत्ति 15 लाख 1 हजार रुपये से कम होकर 14 लाख 83 हजार रह गई है, जबकि पत्नी के नाम चल संपत्ति 31 लाख 2 हजार से बढ़कर 31 लाख 87 हजार रुपये हो गई है। पत्नी के नाम पांच लाख रुपये का कार लोन भी बकाया है, जो पिछली बार भी था।

बड़ी बेटी के नाम चल संपत्ति 83300 से बढ़कर 2 लाख 15 हजार रुपये हो गई है। अन्य दो बच्चों के नाम 60 हजार और 90 हजार रुपये की चल संपत्ति है। डेढ़ साल पहले नरेंद्र ठाकुर के नाम 65 लाख 80 हजार रुपये की अचल संपत्ति थी, जो वर्तमान में बढ़कर 70 लाख 80 हजार रुपये हो गई। नरेंद्र ठाकुर पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed