फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP's one-year term disappointing: Virbhadra Singh

भाजपा का एक वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक : वीरभद्र सिंह

Sat, 22 Dec 2018 06:48 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 22 Dec 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
BJP's one-year term disappointing: Virbhadra Singh

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन मुख्यमंत्री विकास कार्य गति से नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा का एक वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। 

विज्ञापन


ठियोग में पत्रकारों से बातचीत में वीरभद्र ने कहा कि जिस धैर्य और गति से प्रदेश सरकार चलनी चाहिए, वह नहीं चल रही है। मुख्यमंत्री ईमानदार इंसान हैं और वह उन्हें भलीभांति जानते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ नौकरशाह से जब सरकार के बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक मुख्यमंत्री नहीं, कई मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। कई पावर सेंटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग में अस्पताल को अपग्रेड किया गया

BJP's one-year term disappointing: Virbhadra Singh

इस दौरान ठियोग में लंबित पड़े विकास कार्यों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में वीरभद्र ने कहा कि ठियोग शिमला से बहुत ही नजदीक है और शिमला में बड़ा अस्पताल है। लेकिन फिर भी इलाके का मान रखते हुए ठियोग में अस्पताल को अपग्रेड किया गया।

इसके लिए पैसा भी मंजूर किया गया। यही नहीं, बस स्टैंड और बाईपास आदि विकास कार्यों के लिए भी उचित धन का प्रावधान किया गया, लेकिन ये विकास कार्य कछुआ गति से चल रहे हैं। इसे लेकर प्रदेश सरकार को प्राथमिकता के आधार पर इन विकास कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करवाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed