{"_id":"576e94534f1c1ba321b48d93","slug":"bjp-rajeev-bindal-statement-in-favour-of-terminated-employees-of-hrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी से बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में उतरी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी से बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में उतरी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल
- फोटो : फाइल फोटो
एचआरटीसी से बर्खास्त किए गए 30 कर्मचारियों के समर्थन में भाजपा खड़ी हो गई है। भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि एचआरटीसी में हड़ताल के बाद कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का काम सरकार ने शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 30 कर्मचारियों की नौकरी से बर्खास्तगी की निंदा करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लगातार कर्मचारी वार्ता करने के लिए आह्वान करते रहे लेकिन सरकार एवं प्रशासन की ओर से समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, जिसके परिणामस्वरूप हड़ताल हुई। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों की प्रताड़ना कर रही है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को आपस में लड़ाया जा रहा है। 30 लोगों की बर्खास्तगी के बाद अब बड़ी संख्या में कर्मचारियों का निलंबन राजनैतिक आधार पर करने की तैयारी सरकार कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा का यह मानना है कि जिला स्तर से योजनापूर्वक भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हुए कर्मचारियों को छांटकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
डा. राजीव बिंदल ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों में बढ़ता असंतोष आने वाले समय में जन मानस के जीवन से खिलवाड़ होगा। कर्मचारी मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं।