फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP protests in the capital against government guarantees

Shimla News: सरकार की गारंटियों के खिलाफ राजधानी में भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP protests in the capital against government guarantees
सीटीओ चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार पर गारंटियां पूरा न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के शिमला जिला संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश सरकार की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर वीरवार सुबह 11:30 बजे राजधानी के सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पार्टी नेताओं ने सरकार पर गारंटियां पूरी न कर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सरकार पर कड़े प्रहार किए। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1,500 रुपये देने का वायदा किया था। अब सरकार को चार साल हो गए हैं लेकिन महिलाओं को यह पैसा नहीं मिला। दो लाख नौकरियों से लेकर दो रुपये प्रति किलोग्राम गोबर खरीदने जैसी झूठी गारंटियां देकर जनता को ठगा गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार इन वादों को पूरा करने में विफल रही है। भाजपा शिमला प्रत्याशी संजय सूद और रवि मेहता ने कहा कि छात्र, युवा, कर्मचारी से लेकर पेंशनर तक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। प्रदर्शन में प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देश्टा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष डेजी ठाकुर और जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय चंद नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पूर्ण मल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित ठाकुर समेत भाजपा पार्षदों और अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार की जनविरोधी नीतियों पर हमला
भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। भाजना नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है और अपने वादों से मुकर रही है। जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने सरकार पर जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी सरकार को घेरते हुए उसकी विफलताओं को उजागर किया। कहा कि प्रदेश में विकास के काम ठप हो गए हैं। किसान, मजदूर परेशान हैं। सरकार ने जो सपने दिखाए थे, वे धरातल पर नहीं उतारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article