फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp projecting nerendra modi like soap or cream

साबुन, क्रीम की तरह किया जा रहा मोदी को प्रोजेक्टः वीरभद्र

Sun, 30 Mar 2014 06:05 PM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
bjp projecting nerendra modi like soap or cream

कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के बेटों ने उनका बैंक अकाउंट हैक कर लिया था। जो अपने आप में क्राइम है। लेकिन मैंने इसे बच्चों का खेल समझकर माफ कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी विचारधारा से जुड़े लोगों को बिना शर्त पार्टी में लिया जाना चाहिए। मंडी में सीएम ने कहा कि धूमल आए दिन यह कहते रहते हैं कि दो महीने बाद केंद्र की सरकार बदल जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद हिमाचल की सरकार को भी हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा धूमल को संविधान का ज्ञान नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को इस तरह से नहीं हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक निर्धारित अवधि के लिए चुनी जाती है। उनके इस तरह के बयान प्रजातंत्र के खिलाफ हैं ओर उनसे तानाशाही की बू आती है।

भाजपा पर आरोप लगाया कि मोदी का प्रचार करने के लिए विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस बारे चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

हाशिए पर चले गए भाजपा के वरिष्ठ नेता

bjp projecting nerendra modi like soap or cream

उन्होंने कहा कि आज भाजपा में मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी और जसवंत सिंह हाशिए पर चले गए हैं। मोदी को ऐसे प्रोजेक्ट किया जा रहा है। जैसे साबुन या क्रीम हो।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग द्वारा निगरानी की जा रही है। उससे ऐसा लगने लगा है कि चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार अपराधी हो गए हों।

हिमाचल की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकारें धूमल के दस साल के कार्यकाल की सरकारें रही है।

कांग्रेस में मनकोटिया पर कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुए वीरभद्र ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों को बिना शर्त पार्टी में लिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed