फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP President Satpal Singh Satti Statement on Cashless Scheme.

भाजपा अध्यक्ष सत्ती ने गिनाए कैशलैस होने के ये पांच बड़े फायदे

Tue, 27 Dec 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Dec 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
BJP President Satpal Singh Satti Statement on Cashless Scheme.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कैशलैस ट्रांजेक्शन की वकालत करते हुए कहा कि इससे काले धन पर लगाम लगने से जहां देश में भ्रष्टाचार घटेगा वहीं अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। कैशलैस ट्रांजेक्शन से जनता का धन सुरक्षित होने के साथ नकली नोटों का खात्मा होगा।

विज्ञापन


सरकार के पास अधिक पूंजी आएंगे और उसे सही तरीके से विकासमूलक योजनाओं में लगाया जा सकेगा। जिससे देश में अमीरी-गरीबी का अंतर खत्म होने और तेजी से विकास होने से भारत विश्व के विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल इंटरनेट का प्रयोग करने वाले प्रमुख राज्यों में एक है। ऐसे में हिमाचल देश भर में कैशलैस ट्रांजेक्शन वाला अग्रणी राज्य बने इसके लिए प्रदेश सरकार को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सच होगा कैशलैस का सपना, ये है तरीके

BJP President Satpal Singh Satti Statement on Cashless Scheme.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती - फोटो : फाइल फोटो

कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए माइक्रो एटीएम, प्वांइट ऑफ  सेलिंग मशीन या स्वैपिंग मशीनों को पूरी तरह से वेट मुक्त कर देना चाहिए। सत्ती ने युवाओं से आह्वान किया है कि वह कैशलैस समाज के निर्माण में पहल करते हुए अपने मोबाइल फोन ई वॉल्ट की तरह इस्तेमाल करें और समाज के अन्य वर्गों को ई. पेमेंट, मोबाइल बैंकिग और कैशलैश लेन के प्रति जागरूक करने का प्रयास करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजयुमो, मीडिया सैल व आईटी सैल के पदाधिकारियों से जनता को ई. बैंकिंग, डैविट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कार्ड स्वाइप या प्वाइंट ऑफ  सेल (पीओएस) मशीन और डिजिटल वॉल्ट की जानकारी देने के लिए अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed