'कुर्सी से चिपके हुए हैं सीएम, इस्तीफा देकर करें जांच का सामना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित उनकी पत्नी और बेटे विक्रमादित्य पर काले धन को सफेद करने की आंच पहुंच चुकी है। प्रतिभा सिंह को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन जारी हो चुका है।
इस मामले में उनके एलआईसी एजेंट आनंद चौहान को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। हैरानी की बात यह है कि इतना कुछ होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं। सत्ती ने कहा कि यदि सीएम खुद को निर्दोष मानते हैं तो वह इस्तीफा दें और जांच का सामना करें।
उन्होंने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह जांच एजेंसियों को प्रभावित कर रहे हैं। आनंद चौहान के बाद मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुलाया जाना इस बात का प्रमाण है कि वीरभद्र सिंह परिवार के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिग के पुख्ता साक्ष्य हैं।
'खुद परिवार और एजेंटों को बचाने में जुटे हैं सीएम'
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का पूरा समय खुद को और परिवार को बचाने तथा एजेंटों को बचाने में लग रहा है। प्रदेश विकास की दृष्टि से शून्य पर आ गया है। सत्ती ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।
और अपना व अपने परिवार का बचाव सरकारी खर्च से करने के बजाय अपने निजी खर्चे से करें। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस्तीफा न देने से पूरे देश में हिमाचल की बदनामी हो रही है, जो हर हिमाचली के लिए शर्म की बात है।