{"_id":"5b713b3242c7920d94215637","slug":"bjp-president-amit-shah-cancelled-visit-to-shimla-due-to-heavy-rain-in-himachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की तैयारियों पर फिरा बरसात का पानी, शाह का दौरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की तैयारियों पर फिरा बरसात का पानी, शाह का दौरा रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 13 Aug 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे पर पानी फेर दिया है। शाह का 16 अगस्त को हिमाचल का दौरा स्थगित हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि हिमाचल में भारी बारिश होने और जानमाल के भारी नुकसान के कारण पार्टी ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बारिश की वजह से भाजपा की तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं। शाह का यह दौरा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अहम माना जा रहा था।
मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को राहत कार्योें में जुटने को कहा
उनका शिमला में नागरिक अभिनंदन प्रस्तावित था। पीटरहॉफ शिमला में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाना था। यहीं उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकें लेनी थीं। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शाह ने हिमाचल में घटी दुखद घटनाओं पर गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
शाह ने कहा है कि सभी मंत्री, विधायक और अन्य पार्टी कार्यकर्ता राहत कार्यों में जुट जाएं। सभी नेता और कार्यकर्ता जनता से संपर्क रखें और उनके साथ खड़े रहें। प्रशासन के माध्यम से राहत कार्य करवाने में भी सहयोग दें।
शाह ने कहा है कि सभी मंत्री, विधायक और अन्य पार्टी कार्यकर्ता राहत कार्यों में जुट जाएं। सभी नेता और कार्यकर्ता जनता से संपर्क रखें और उनके साथ खड़े रहें। प्रशासन के माध्यम से राहत कार्य करवाने में भी सहयोग दें।