फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP politics over gaddi community lathi charge

गद्दी समुदाय के वोट बैंक पर सियासत, भाजपा ने बनाया चुनावी मुद्दा

Sat, 12 Aug 2017 11:57 AM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 12 Aug 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
BJP politics over gaddi community lathi charge

गद्दी समुदाय पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कथित टिप्पणी के बाद अब गद्दी वोट बैंक पर सियासत का खेल शुरू हो गया है। तथाकथित टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का डैमेज कंट्रोल के लिए धर्मशाला पहुंचना, नड्डी में प्रदर्शनकारियों का सीएम को

विज्ञापन


काले झंडे दिखाना और लाठीचार्ज की घटना, पूर्व मंत्री एवं गद्दी नेता किशन कपूर के नेतृत्व में भाजपा की रोष रैली, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल का समर्थन देना, सभी कड़ियां वोट बैंक के सियासी खेल का हिस्सा बनती गईं। 
विज्ञापन


वीरवार को भी गद्दी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष होने का दावा करने वाले जोगिंद्र पाल और कुछ लोगों की ओर से प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बचाव करने के पीछे कांग्रेस के डैमेज कंट्रोल की बानगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दल गद्दी वोट बैंक को साधने की फिराक में हैं, लेकिन सच यह भी है कि पिछले साढ़े चार वर्ष में दोनों दलों को गद्दी समुदाय के आम आदमी तक पहुंचने की याद नहीं आई।

दरअसल, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तथाकथित विवादास्पद टिप्पणी पर हंगामा इसलिए मचा, क्योंकि कांगड़ा-चंबा और मंडी संसदीय क्षेत्र की करीब 13 विधानसभा सीटों पर गद्दी वोट बैंक जीत और हार के लिए सीधा प्रभाव डालता है। कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र में गद्दी समुदाय का करीब साढ़े 3 से 4 लाख का वोट बैंक है।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह गद्दी बहुल

BJP politics over gaddi community lathi charge

मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत चंबा जिले का भरमौर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह गद्दी बहुल है। भाजपा एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गद्दी नेता त्रिलोक कपूर की मानें तो भटियात में गद्दी समुदाय के करीब 25 हजार वोटर हैं। डलहौजी में करीब 18 हजार, चुराह में 16 हजार, चंबा में करीब 25 हजार वोट बैंक गद्दी समुदाय का है।

कांगड़ा जिले की सभी सीटों पर समुुदाय का प्रभाव है। पालमपुर विस क्षेत्र में गद्दी समुदाय के सबसे अधिक करीब 21 हजार वोटर हैं। बैजनाथ और सुलह में करीब 10-10 हजार, धर्मशाला में करीब 12 हजार, शाहपुर में करीब 14-14 हजार, नूरपुर में करीब 15 हजार, जवाली में करीब 8 हजार गद्दी वोट बैंक है।

मंडी संसदीय क्षेत्र के जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में करीब 8 हजार वोट गद्दी समुदाय से है। इन विस क्षेत्रों में गद्दी समुदाय का बड़ा वोट बैंक चुनाव में क्या असर डालेगा, यह तो वक्त ही बताएगा। इतना जरूर है कि मामला गर्माने के बाद दोनों दलों की धुकधुकी जरूर बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed