फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP National Secretary visit himachal

मोदी लहर को भुनाने का मंत्र दे गए रामलाल

Sun, 27 Apr 2014 09:10 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, पालमपुर/हमीरपुर/कुल्लू/सोलन
बयूरो/ अमर उजाला, पालमपुर/हमीरपुर/कुल्लू/सोलन Updated Sun, 27 Apr 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
BJP National Secretary visit himachal

भाजपा हाईकमान ने हिमाचल में भी मोदी लहर को भुनाने पर प्रचार को केंद्रित करने का मंत्र दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने हिमाचल में चारों संसदीय सीटों पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


29 अप्रैल को नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे से पहले ये बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैं। रामलाल ने हिमाचल भाजपा से कहा कि अति आत्मविश्वास से बचते हुए मोदी लहर को ज्यादा से ज्यादा भुनाया जाए।
विज्ञापन


हर कार्यकर्ता अभियान में लगे और हर वर्ग तक पहुंच बनाई जाए। देश यूपीए के 10 साल के शासन से परेशान है। नरेंद्र मोदी देश की स्वाभाविक पसंद हैं। वाराणसी में उमड़ी भीड़ की तर्ज पर हिमाचल में भी मोदी की रैलियों को सफल बनाया जाए। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्रवार रैलियों के लिए कार्यकर्ताओं को लाने के लक्ष्य भी तय हुए। रामलाल हेलिकाप्टर के माध्यम से आए थे और शाम को दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुपचुप तरीके से हुई बैठक

BJP National Secretary visit himachal

कुल्लू में ये बैठक भुंतर में हुई। एक निजी होटल में हुई इस बैठक को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। इसमें मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह, जय राम ठाकुर, खीमी राम शर्मा, कुल्लू जिला अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, पूर्व विधायक किशोरी लाल, जिला महामंत्री प्रताप ठाकुर और भीम सेन आदि शामिल हुए।

सोलन में उन्होंने पार्टी कार्यालय में ही बैठक की। सोलन के ठोडो ग्राउंड में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर उन्होंने जानकारी ली। इस मौके पर चुनाव प्रभारी शिमला संसदीय सीट डा. राजीव बिंदल, शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, कसौली के डा. राजीव सहजल, नालागढ़ से केएल ठाकुर, अर्की के विधायक जिलाध्यक्ष गोविंद राम शर्मा, पच्छाद से सुरेश कश्यप और शिलाई से बलदेव तोमर आदि मौजूद थे। इससे पहले पालमपुर और हमीरपुर में भी बैठकें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed