फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP National Secretary Tirth Singh Rawat statement in hamirpur

2014 दोहराएंगे, 2019 में मत प्रतिशत बढ़ाएंगे : रावत

Tue, 26 Feb 2019 10:28 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: ashok chauhan Updated Tue, 26 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
BJP National Secretary Tirth Singh Rawat statement in hamirpur

लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा प्रदेश प्रभारी और भाजपा राष्ट्रीय सचिव तीर्थ सिंह रावत ने सोमवार को हमीरपुर के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। परिधि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 2014 की तरह इस बार भी लोस चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। कहा कि इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। कहा कि कांग्रेस ने जो भ्रष्टाचार की नीति अपनाई थी, उसे भाजपा ने समाप्त कर दिया है। पांच वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि देश में ऐतिहासिक बाइक रैली दो मार्च को निकाली जाएगी।

विज्ञापन


हजारों कार्यकर्ता एक साथ एक समय पर इसमें भाग लेंगे। दावा किया कि जो विकास कार्य और योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार ने चलाई हैं, उनके आधार पर प्रदेश की चारों लोस सीटें जीतेंगे। 2019 के लोस चुनाव में मत प्रतिशत को बढ़ाया जाएगा। 28 फरवरी को मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। चुनाव के लिए टिकट की घोषणा पार्टी की पार्लियामेंटरी कमेटी और अध्यक्ष अमित शाह निर्धारित करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को देखकर कांग्रेस सहित अन्य कई विरोधी पार्टियां घबरा गई हैं। पुलवामा हमले पर उन्होंने कहा कि सैनिक की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द इस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed