राफेल मुद्दा : धर्मशाला में राहुल पर बरसे भाजपा राष्ट्रीय सचिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजनीति को हिला देने वाला राफेल मुद्दा दूसरी राजधानी धर्मशाला में भी सुलगा। राफेल डील में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भाजपा ने विपक्ष पर पलटवार करने के लिए सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के धर्मशाला को चुना।
धर्मशाला के एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए पंजाब से संबंध रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रतियां दिखाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
तरुण चुघ ने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने फैसला देकर कह दिया है कि राफेल डील देश हित के लिए हुई है। इस सौदे से भारत को फायदा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि राफेल डील की निर्णय प्रक्रिया में कोई जल्दबाजी सरकार ने नहीं दिखाई।
राहुल गांधी को दी मंदबुद्धि बालक की संज्ञा
आफसेट पार्टनर के चयन में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी, जबकि यूपीए सरकार ने वर्ष 2004 से 2014 तक देश की सुरक्षा के जरूरी राफेल खरीद की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया।
चुघ ने राहुल गांधी को मंदबुद्धि बालक की संज्ञा दी। कहा कि आज किस हक से राहुल गांधी देश के चौकीदार को चोर कह रहे हैं। राहुल गांधी को देश की न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं है। राहुल ने राफेल मुद्दे पर जनता को गुमराह करने के लिए झूठी स्टोरी बनाई, जिसका पर्दाफाश हो गया।