फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP National president Amit Shah visit to himachal on 24th june

शाह के दौरे से पहले रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुटे सरकार-संगठन

Sun, 17 Jun 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Jun 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
BJP National president Amit Shah visit to himachal on 24th june

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 24 जून के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार से लेकर संगठन तक के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की चार सीटों के संभावित दावेदारों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मांगे जाने पर उनकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुहैया कराई जा सके।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष के दौरे को लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रह है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों के कामकाज की भी समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा वे संगठन और सरकार के बीच के कथित अंदरूनी टकराव को  खत्म करने और तालमेल बेहतर बनाने के लिए भी कड़े निर्देश जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, हाल के कुछ दिनों में पार्टी के नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से अंदरखाते चल रही खेमेबाजी की शिकायत की थी। कहा जा रहा था कि वरिष्ठ नेताओं की अनसुनी की जा रही है और उनके खास लोगों को भी नजरंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि 2019 के चुनाव में शीर्ष नेतृत्व 300 प्लस सीटों का लक्ष्य रखने वाला है, ऐसे में अंदरूनी खींचतान से वह चार सीटों पर कोई असर नहीं पड़ने देना चाहता।


वहीं, शिमला की पूर्व सांसद विमला कश्यप से लेकर मेयर कुसुम सदरेट का नाम लोकसभा प्रत्याशी के लिए चर्चा में हैं। वहीं, कांगड़ा से शांता कुमार के चुनाव न लड़ने पर कई नए नेता दावेदारी ठोक रहे हैं। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष कांगड़ा और शिमला के संभावित दावेदारों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed