फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bjp National President Amit Shah Press Conference In Palampur Himachal Pradesh

अमित शाह ने उड़ाया मनमोहन का मजाक, कहा- थाइलैंड का भाषण मलेशिया में पढ़ते थे

Fri, 05 May 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 05 May 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Bjp National President Amit Shah Press Conference In Palampur Himachal Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को परिवारवाद पर घेरते हुए गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दशकों से परिवारवाद हावी है। प्रबुद्धजन संगोष्ठी में उपस्थित लोगों से शाह ने पूछा ‘आप बता सकते हैं कि मेरे बाद

विज्ञापन


भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा? साथ ही बोले, आप क्या, कोई नहीं बता सकता है। लेकिन कांग्रेस में सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष कौन होगा, यह कोई भी बता सकता है। भाजपा और अन्य पार्टियों में यही अंतर है।’
विज्ञापन


थाईलैंड का भाषण मलेशिया में पढ़ आते थे मनमोहन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में मनमोहन सिंह अंग्रेजी में थाईलैंड का भाषण मलयेशिया और मलयेशिया का भाषण थाईलैंड में पढ़कर चले आते थे। उन्हें सुनने वाला कोई नहीं होता था। पूर्व प्रधानमंत्री ‘मौनी बाबा’
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशों में कुछ कहते ही नहीं थे, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश का सम्मान विदेशों में भी बढ़ा है। देश में विकास और पार्टी का वैभव बढ़ा है। मनमोहन सरकार ने देश को 4.4 फीसदी की विकास दर पर छोड़ा था। आज मोदी सरकार ने विकास दर 7.6 फीसदी तक पहुंचा दी है।

लोग करें राजनीतिक पार्टियों का मूल्यांकन

Bjp National President Amit Shah Press Conference In Palampur Himachal Pradesh

दो साल बाद कांगड़ा दौरे पर पहुंचे शाह पालमपुर में वीरवार को आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन के लिए जानी जाती है। इसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी पदों पर लोकतांत्रिक तरीके से चयन होता है। 

देश में बीजेपी और कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़कर सभी दलों में वंशवाद है। देश में जिस भी राज्य में बीजेपी की सरकार बनी, सभी जगह विकास की नई गाथा लिखी गई। अब हिमाचल की बारी है। संगोष्ठी में अमित शाह ने पालमपुर के कारगिल शहीद सौरभ कालिया के पिता एनके कालिया को सम्मानित किया। 

अमित शाह ने कहा कि देश के लोगों को अब तक सत्ता में रह चुकी कांग्रेस, भाजपा, कम्युनिस्ट और अन्य प्रादेशिक राजनीतिक पार्टियों का मूल्यांकन करना चाहिए। उसके बाद ही देश का वोटर अपना मत दे। 

यही नहीं, मोदी सरकार का भी विश्लेषण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है जबकि भाजपा सिद्धांतों और आंतरिक लोकतंत्र पर चलने वाली पार्टी है। सोनिया गांधी को परिवार तो मोदी को देश की चिंता है।

चाय बेचने वाला पीएम, झंडे लगाने वाला अध्यक्ष

Bjp National President Amit Shah Press Conference In Palampur Himachal Pradesh

शाह ने कहा कि जिस पार्टी में झंडे लगाने वाला व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष और चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो उस पार्टी में कितना लोकतंत्र है, यह आप समझ सकते हैं। लेकिन, दुर्भाग्य है कि आज तक लोकतंत्र की कभी चर्चा नहीं हुई। 

शाह ने कहा कि आज भाजपा में ऐसे लोग हैं, जिनके पास बैंक अकाउंट तक नहीं है। ऐसे लोगों के सहारे पार्टी आगे बढ़ रही है। आजादी से पहले लोग कांग्रेस से सिर्फ देश की आजादी के लिए जुड़े थे। लेकिन, उन सबकी विचारधारा अलग-अलग थी।

बोले- प्रदेश सरकार को चला रहे माफिया और रिटायर अफसर

Bjp National President Amit Shah Press Conference In Palampur Himachal Pradesh

अमित शाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तमगे की तरह भ्रष्टाचार के आरोपों को छाती से चिपकाकर कुर्सी पर बैठे हैं। सार्वजनिक जीवन में ऐसा उदाहरण कभी नहीं देखा। प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री नहीं माफिया व रिटायर अफसर चला रहे हैं।

इससे बड़ा प्रदेश का दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। शाह ने कहा कि वीरभद्र पर मामले एनडीए नहीं बल्कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह ने ही चलाए थे। वीरभद्र अब तक इन मामलों को कानूनी दावपेंच के सहारे खींच तो पाए हैं, लेकिन अब जल्द इनका फैसला होगा।

हिमाचल प्रदेश के लिए नेशनल हाईवे की स्वीकृति के बावजूद प्रदेश सरकार इनकी डीपीआर नहीं बना पाई है, जबकि इसके लिए अलग से 229 करोड़ रुपये केंद्र ने उपलब्‍ध करवाए थे। प्रदेश में एम्स, आईआईएम व हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कॉलेज केंद्र की देन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed