{"_id":"5745cb564f1c1bae70691d97","slug":"bjp-mp-shanta-kumar-letter-to-pm-modi-on-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों में पैसा बचाने के लिए शांता ने मोदी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों में पैसा बचाने के लिए शांता ने मोदी को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
Updated Thu, 26 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद शांता कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में चुनाव पर हो रहे ज्यादा खर्च को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद शांता कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ करवाने का आग्रह किया है। कहा कि देश का लोकतंत्र अब चुनाव तंत्र बन गया है।
विज्ञापन
इससे देश का विकास आगे बढ़ सकता है। गरीबी, बेरोजगारी को खत्म करने के लिए अधिक धन और अधिक समय चाहिए। देश की राजनीति का बहुत सा समय और धन चुनाव में लग जाता है। पीएम मोदी सक्रिय पहल करें।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सहमति बनाएं और कानून से ऐसी व्यवस्था बनाएं कि पूरे देश के चुनाव पांच सालों में एक बार हों। उन्होंने चिंता जताई कि अभी इसी साल पांच प्रदेशों के चुनाव से सब निवृत्त ही हुए और अगले साल यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इससे एक प्रदेश हो या इससे अधिक, पूरे देश की राजनीति, प्रमुख नेता और सरकारें इसमें उलझ जाती हैं। देश की सारी राजनीति चुनाव मूड में रहती और देश के विकास का मूड बहुत कम बन पाता है। कहा कि 1967 तक पांच साल में चुनाव करीब एक बार होते रहे।
उसके बाद दल-बदल तथा अन्य कारणों से राजनीति अस्थिर हुई और अब हर साल चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम चुनाव में सरकार का एक रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आया था। अब यह 22 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होता है।
अब यह खर्चा 22 गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र ने गांव, गरीब और किसान के लिए बहुत योजनाएं शुरू की हैं। बावजूद इसके समस्याएं भी विकट है। देश में 40 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।