फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp mp anurag thakur was shown black flags

भूमि पूजन करने पहुंचे भाजपा सांसद को दिखाए काले झंडे

Wed, 11 Jan 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा(ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा(ऊना) Updated Wed, 11 Jan 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
bjp mp anurag thakur was shown black flags

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के कुटलैहड़ आगमन पर कुटलैहड़ कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। अनुराग ठाकुर जब बैरी हटली से संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करने के उपरांत थानाकलां की ओर जा रहे थे तो उस समय बंगाणा बाजार में कांग्रेसियों ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युकांध्यक्ष रणवीर राणा के नेतृत्व में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


क्योंकि जो शिलान्यास व भूमि पूजन अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए, उन्हें मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किया जाना था। नारेबाजी के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अनुराग ठाकुर मात्र सुर्खियां बटोरने के लिए कुटलैहड़ में शिलान्यास व भूमि पूजन करने पहुंचे हैं। रणवीर राणा ने कहा कि शिलान्यास व भूमि पूजन करना प्रदेश सरकार का हक है।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर बताएं कि सांसद निधि से उन्होंने कुटलैहड़ को क्या दिया और कौन सी बड़ी सौगात केंद्र से कुटलैहड़ में लाए। अब जब यूपीए सरकार के वक्त के विकास कार्य तैयार हो गए हैं तो उनका उद्घाटन करने अनुराग पहुंच गए हैं जो सहन करने योग्य नहीं है। इसलिए सभी इकट्ठे  होकर अनुराग ठाकुर को काले झंडे दिखाने पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर अनुराग ठाकुर ने झूठा हल्फनामा दायर कर हिमाचलियों का नाम देश भर में बदनाम किया है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य उर्मिला ठाकुर, कुटलैहड़ महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुमनलता, बीडीसी चेयरमैन मीना चौधरी, जसाणा के प्रधान प्रवीण शर्मा, सुमन, इकबाल सिंह, सत्या देवी, नरेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed