{"_id":"5c407a96bdec2273250b0554","slug":"bjp-mp-anurag-thakur-targets-virbhadra-singh-and-sukhwinder-sukhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र-सुक्खू की लड़ाई से लटके रहे कार्य: अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र-सुक्खू की लड़ाई से लटके रहे कार्य: अनुराग ठाकुर
Thu, 17 Jan 2019 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Jan 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की आपसी लड़ाई के कारण गत पांच वर्षों से मेडिकल कॉलेज सहित कई अहम प्रोजेक्ट लटके रहे। पूर्व कांग्रेस सरकार गत पांच वर्षों में इन योजनाओं के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र तक उपलब्ध नहीं करवा पाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होते ही क्षेत्र भर की लटकी हुई कई बड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया। जिनमें मुख्य रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं महा गठबंधन के बारे सांसद ने कहा कि यह गठबंधन नहीं बल्कि अपना-अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सत्य और झूठ की लड़ाई है।
विज्ञापन
कांगड़ा, ज्वालामुखी, चामुंडा, चिंतपूर्णी, बगलामुखी आदि प्रसिद्ध मंदिरों को रेल लाइन से जोड़ने की मांग को भी केंद्र सरकार ने मान लिया है। वहीं हमीरपुर को रेल लाइन से जोड़ने के लिए 51 किलोमीटर तक सर्वेक्षण पूर्ण हो गया है।