{"_id":"592eaec94f1c1ba915bdd2d2","slug":"bjp-mp-anurag-thakur-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद बोले, अगर पत्रकारों की चलती तो मोदी नहीं बनते पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद बोले, अगर पत्रकारों की चलती तो मोदी नहीं बनते पीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Wed, 31 May 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि पत्रकारों की चलती तो मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते। भ्रष्टाचार से त्रस्त देश की जनता ने कांग्रेस का सफाया चाय बेचने वाले ईमानदार नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। ठियोग में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने यह बात कही।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर से जब सवाल पूछा गया कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का नाम भी उभर कर सामने आ रहा है। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है तो पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया कि अगर पत्रकारों की चलती तो मोदी भी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते।
विज्ञापन
तीन साल में केंद्र सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं, जिसमें कि मुख्यता नोटबंदी एक ऐतिहासिक फैसला है। आज भारत अर्थिक दृष्टि से कई देशों से आगे आ चुका है। नोटबंदी के दौरान देश में अगर परेशानी का अगर कोई ढिंढोरा पीट रहा था तो उनमें कांग्रेस के राहुल गांधी और आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश में जो विकास 70 वर्षों में नहीं कर पाई, वह केंद्र की मोदी सरकार ने तीन वर्षों में करके दिखाया है। चाहे जनधन खातों की बात हो, मुद्रा योजना में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का ऋण देना, दो करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन देना, हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार देश को विकास की राह पर ले जा रही है।
प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर किए गए सवाल में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का खेल खत्म है। जिले के पांच विस क्षेत्रों में भाजपा की भारी बहुमत से जीत का दावा भी अनुराग ठाकुर ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष दीप राम वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष कमलेश शर्मा, नगर के अध्यक्ष जुगल किशोर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव
जोशी, नप अध्यक्षा शांता शर्मा के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इससे पहले बीसीसीआई पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर का क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।