{"_id":"5964bfd34f1c1b5a478b4af9","slug":"bjp-mp-anurag-thakur-hits-out-at-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद अनुराग बोले- भ्रष्टाचार में वीरभद्र ने लालू को भी पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद अनुराग बोले- भ्रष्टाचार में वीरभद्र ने लालू को भी पीछे छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में तो वीरभद्र सिंह ने लालू प्रसाद को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार की कहानी तो प्रदेश सरकार के ही मंत्री और नेता की जुबानी आवाम तक पहुंच रही है। अनुराग मंगलवार को बनीखेत में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा के सफल नतीजे आए हैं। यात्रा प्रदेश की भ्रष्ट और माफिया सरकार को उखाड़ने के लिए शुरू की थी। कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को 61 राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिए, लेकिन प्रदेश की निकम्मी सरकार अभी तक मार्गों की डीपीआर तक तैयार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
हिमाचल के लिए कई केंद्रीय शिक्षा तथा स्वास्थ्य संस्थान दिए मगर प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करवा पाई। राजनीतिक प्रतिशोध के लिए मुख्यमंत्री मेरे खिलाफ झूठे मामले बनवाते रहे और नुकसान हिमाचल का होता रहा। वन कर्मियों को पेड़ से लटकाया जा रहा है, मासूमों से दुष्कर्म हो रहे हैं, ऐसी सरकार से मुक्ति के लिए प्रजा बेताब है।
विज्ञापन
अनुराग ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विनोद महाजन और हाल ही में भाजपा में शामिल नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष मनोज चड्डा सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे।