फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP mla meeting was held under the chairmanship of Leader of Opposition, discussion was also held on giving me

भाजपा विधायक दल बैठक: 18 दिसंबर को विधानसभा का होगा घेराव, राज्यपाल को ज्ञापन देने पर भी हुई चर्चा

Wed, 11 Dec 2024 10:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 10:10 AM IST
सार

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक
 परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में चर्चा हुई कि कांग्रेस की सरकार पूरी तरह
 फेल साबित हुई। 

विज्ञापन
BJP mla meeting was held under the chairmanship of Leader of Opposition, discussion was also held on giving me
भाजपा विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठना महामंत्री सिद्धार्थन, विधायक रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, डीएस ठाकुर, रीना कश्यप, इंदर गांधी, सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, सतपाल सत्ती, जीत राम कटवाल, सुरिंदर शौरी, इंदर दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, त्रिलोक जमवाल, डॉ. जनक राज, दीप राज, हंस राज व प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में चर्चा हुई कि कांग्रेस की सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई। बैठक में राज्यपाल को 11 दिसंबर बुधवार को दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर भी व्यापक चर्चा की, जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार के काले चिट्ठों का पूरा विवरण है।

विज्ञापन


भाजपा के सभी विधायक एवं प्रत्याशी एवं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी राज्यपाल को राजभवन में 11:00 बजे ज्ञापन सौंपने जाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई, किन मुद्दों पर भाजपा की ओर से कांग्रेस को घेर जाएगा ,उसके बारे में भी रणनीति तय की गई। विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र की काफी समस्याएं हैं, जिनको विधानसभा में उजागर किया जाएगा और सरकार को घेरा जाएगा। 18 दिसंबर को भाजपा विधानसभा घेराव भी करेगी, उसकी रणनीति पर भी चर्चा की गई।उन्होंने कहा कुल मिलाकर भाजपा विधायक दल ने इस सरकार को हिमाचल प्रदेश की सबसे निकम्मी सरकार करार दिया, इस सरकार ने एक पैसे का काम नहीं किया पर रोना  करोड़ों रुपये का किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed