{"_id":"58593ac84f1c1b1a56e39d7e","slug":"bjp-mla-inder-singh-accused-cm-virbhadra-singh-of-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक बोले, मुख्यमंत्री ने मुझे रोककर धमकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक बोले, मुख्यमंत्री ने मुझे रोककर धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा)
Updated Wed, 21 Dec 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने सदन की बैठक के दूसरी बार शुरू होने पर अपनी सीट पर खडे़ होकर कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह ने उन्हें रोककर धमकी देते हुए कुछ कहा है। वे ये जानना चाहते हैं कि उन्होंने क्या कहा है। इस पर भी सदन में खूब शोर-शराबा हुआ। विपक्ष के सदस्यों के हो-हल्ले के बीच स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह अपनी सीट पर खडे़ हुए।
विज्ञापन
देहरा के भाजपा विधायक रविंद्र रवि भी कर्नल के समर्थन में खडे़ हो गए। कौल सिंह बोले - सीएम साहब ने ऐसा कुछ नहीं किया। वे किसी को धमकाते नहीं हैं। हालांकि, मैंने उन्हें गॉड ब्लेस यू जरूर कहा।
विज्ञापन
विपक्ष के विरोध के बावजूद इस पर सदन में ठहाके भी लगे।कौल सिंह के गॉड ब्लेस यू कहने के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने सीट पर खड़ा होकर कहा कि विधानसभा सदस्य के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा - हालांकि कौल सिंह ने हमारे सदस्य के लिए सदन के भीतर चर्चा को खारिज करने के विरोध पर जरूर कहा होगा कि गॉड ब्लेस यू। जिनको कहा, उनको पता नहीं लगा। इस पर संसदीय कार्य मंत्री अग्निहोत्री ने बीच में हस्तक्षेप किया और कहा- क्या बोला,
जब ये ही पता नहीं तो छोड़ो। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में धूमल बोले- सदस्य कर्नल इंद्र सिंह के अनुसार सीएम ने उनको रोका। धमकी भरे लहजे में कुछ कहा, जबकि सदन में बात रखना और विरोध करना विपक्ष के सदस्यों का अधिकार है।