{"_id":"579c31f44f1c1ba61521e87d","slug":"bjp-meeting-on-hp-vidhan-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, महेश्वर की वापसी पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, महेश्वर की वापसी पर फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कोर कमेटी की बैठक के दौरान आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा नहीं होगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अमर उजाला से विशेष बातचीत करते हुए दी।
विज्ञापन
सत्ती ने यह भी कहा कि पिछले लोकसभा के चुनावों के दौरान जो भाजपा नेता पार्टी छोड़ चले गए थे, उनकी घर वापसी पर भी इस कोर कमेटी की बैठक के दौरान निर्णय लिया जाएगा। उनका इशारा महेश्वर सिंह व राजन सुशांत की तरफ था।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, जिन पर निर्णय इसी बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों के लिए डलहौजी में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने जिला व मंडल पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सुझाव लिए। गौरतलब है कि शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्य मंत्री प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर सहित 27 तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करेगी।