फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP meeting for PM Narendra Modi Rally In shimla

घर-घर जाकर मोदी की रैली का निमंत्रण देंगे सफाई दूत: बिंदल

Sun, 23 Apr 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Apr 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
BJP meeting for PM Narendra Modi Rally In shimla

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 अप्रैल को रिज मैदान शिमला पर होने वाली रैली के लिए भाजपा शहर में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देगी। रविवार से सभी वार्डों में तीन दिवसीय सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई दूत सफाई करने के साथ लोगों को निमंत्रण पत्र देंगे। शनिवार को भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पीएम की रैली की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने को बुलाई गई बैठक में यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली को परिवर्तन रैली का नाम दिया है। महा रैली से हिमाचल में विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पीएम सस्ती हवाई सेवा उड़ान का शुभारंभ शिमला से करेंगे। वे हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश से उनका विशेष लगाव है। दावा किया कि रैली में शिमला संसदीय क्षेत्र के लाखों कार्यकर्ता भाग लेंगे। तीन दिन तक हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता सफाई दूत के रूप में वार्डों को साफ  भी करेंगे। घर-घर जाकर लोगों को रैली में आने को निमंत्रण पत्र देंगे। कहा कि शिमला का हर कार्यकर्ता अपने घर को सजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, उपाध्यक्ष गणेश दत्त, विधायक सुरेश भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सचिव त्रिलोक जम्वाल, रतन सिंह पाल, डेजी ठाकुर, कपिल देव सूद, महेंद्र धर्माणी, पुरुषोत्तम गुलेरिया, बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सूद, डॉ. सिकंदर कुमार, अजय श्याम, ईश्वर रोहाल, प्रेम ठाकुर, रमेश चोजड़, प्रमोद ठाकुर, विजय परमार, संदीपनी भारद्वाज, करण नंदा, प्यार सिंह कंवर, आशा परिहार, किरण बावा, रूपा शारदा, नीलम सरैक, नरेश शर्मा और रवि मेहता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed