फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP may gave loksabha election ticket to new faces in mandi and shimla

इन सीटों पर चेहरे बदल सकती है भाजपा, मंथन में जुटी केंद्रीय चुनाव समिति

Mon, 18 Mar 2019 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
BJP may gave loksabha election ticket to new faces in mandi and shimla

लोकसभा चुनाव टिकट को लेकर भाजपा के भीतर मचे सियासी घमासान के बीच इस बार पार्टी मंडी और शिमला संसदीय सीटों पर नए चेहरों को मौका दे सकती है। इसके पीछे दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में मचे सियासी तूफान के अलावा केंद्रीय संगठन द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट में वर्तमान सांसदों की स्थिति पर सवाल उठना है। कहा जा रहा है कि मंडी में जहां सांसद रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में भले ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुलकर बोलते रहे हों, लेकिन सर्वे को भी वह इग्नोर नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, संगठन के अंदर भी शर्मा का अंदरखाने विरोध शुरू हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा के राजनीतिक रूप से सक्रिय होने और टिकट की दावेदारी करने के बाद से अब मुख्यमंत्री जयराम की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। यही नहीं, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और कारगिल हीरो बिग्रेडियर खुशहाल ठाकुर तक दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

विज्ञापन

BJP may gave loksabha election ticket to new faces in mandi and shimla

उधर, शिमला संसदीय सीट पर एचएन कश्यप के खुले तौर पर नाराजगी जताने के बाद पेच फंसता दिख रहा है। भले ही कश्यप का पार्टी पर ज्यादा दबाव न हो, पर उनके जरिये अब पार्टी के अंदर अब तक दबा असंतोष वर्तमान सांसद वीरेंद्र कश्यप के टिकट पर संकट पैदा करना शुरू कर चुका है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अकेले दम पर शर्मा को जिताने का दावा नहीं कर सकते।

वहीं, कश्यप का सर्वे में भले ही प्रत्याशियों में अच्छा रिकार्ड हो लेकिन मत प्रतिशतता के लिहाज से वह कमजोर साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि दोनों ही सीटों पर इस बार पार्टी चेहरा बदलने पर विचार कर रही है।

कांगड़ा सीट पर विचार कर सकता है केंद्रीय नेतृत्व
लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही सांसद शांता कुमार ने चुनाव लड़ने को लेकर आनाकानी शुरू कर दी थी। उनकी इसी आनाकानी के चलते संसदीय क्षेत्र से टिकट पाने के लिए कई नाम सामने आने लगे।

पार्टी के सामान्य सर्वे में वैसे तो शांता किसी भी अन्य नाम से कोसों आगे हैं। लेकिन जातीय समीकरण के लिहाज से मांगे गए नामों में से भी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व विचार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed