फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP make strategy against CM virbhadra singh

सीएम वीरभद्र के खिलाफ भाजपा का नया दांव

Sun, 27 Jul 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 27 Jul 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
BJP make strategy against CM virbhadra singh

हिमाचल सरकार के मुकदमों व जांचों से परेशान हो चुकी भाजपा ने अब हिमाचल के मुख्यमंत्री पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस नहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार को घेरने की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


सीएम व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह व पुत्र विक्रमादित्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और आयकर रिटर्न न भरने के मामले को मीटिंग में उछाला गया। भाजपा के दिग्गजों ने मोदी सरकार से दबाव बनाने के लिए इस संदर्भ में प्रस्ताव पारित कर जांच तेज करने की मांग रखी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मुख्य तौर पर वैचारिक विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें हिमाचल की राजनीतिक परिस्थिति और राष्ट्रीय स्थिति मुख्य हैं। शनिवार को बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेश शर्मा ने की। इस दौरान केंद्र की नीतियों की सराहना की गई। जिसमें हिमाचल की दो रेललाइनों का सर्वे, रक्षा बजट में 12.50 फीसदी वृद्धि और आईआईएम आदि दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लारजी प्रबंधन को क्लीन चिट्ट क्यों?
बैठक में मंडी के थलौट हादसे में 24 छात्रों और एक टूरिस्ट गाइड की मौत पर संवेदना जताते हुए वीरभद्र सरकार के खिलाफ जांच में जल्दबाजी करके मामले को रफा-दफा करने के आरोप लगाए गए। लारजी प्रबंधन को दी गई क्लीन चिट्ट पर सवाल उठाए। हादसे की दोबारा जांच के लिए भी प्रस्ताव पारित करके भेजा गया।

सरकार पर आरोप, प्रस्ताव भेजा
-हार के बाद मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र क्यों नहीं दिया!
-सरकार का खनन व ड्रग माफिया को बढ़ाना देना
-धारा 118 में सातवीं बार संशोधन की तैयारी का विरोध
-अधिकारियों-कर्मचारियों की बदला-बदली का आरोप
-कॉलेजों में रूसा सिस्टम लागू करना
-जिला परिषदों का फंड कम करना
-डिपुओं में घटिया राशन की सप्लाई आदि।

नहीं आए अमित शाह
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा बैठक में औपचारिकता निभाने पहुंचे। वह बैठक का शुभारंभ करने आए तथा करीब दो घंटे रुकने के बाद चले गए। हालांकि, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की बात कही जा रही थी, मगर उन्होंने भी न्योता स्वीकार नहीं किया।

शांता को छोड़ सभी सांसद पहुंचे
बैठक में राष्ट्र्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलबीर पुंज, राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जबकि सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप, प्रदेश महामंत्री डा. राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे।


भाजपा प्रदेश महासचिव रणधीर शर्मा, सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता चंद्रमोहन ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि रविवार को बैठक का समापन होगा। शहीदी दिवस पर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, मंडी हादसे पर चिंता व्यक्त की गई, केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे, नगीनचंद पाल समेत भाजपा नेताओं के निधन पर शोक जताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed