फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Mahila Morcha national president Vijaya Rahatkar in kullu.

'जनता क्या चाहती है, मोदी तक पहुंचाएं'

Sun, 07 Sep 2014 06:42 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha national president Vijaya Rahatkar in kullu.

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि जनता को मोदी सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। जनता क्या चाहती है उनकी उम्मीदों को केंद्र सरकार तक पहुंचाना तथा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना महिला मोर्चा का दायित्व होगा। इसके लिए महिला मोर्चा सरकार और जनता के बीच सेतु के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि जनता को मोदी सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। जनता क्या चाहती है उनकी उम्मीदों को केंद्र सरकार तक पहुंचाना तथा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना महिला मोर्चा का दायित्व होगा। इसके लिए महिला मोर्चा सरकार और जनता के बीच सेतु के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोर्चा देश भर में महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं तैयार करेगा। कुल्लू में भाजपा महिला मोर्चा के राज्य स्तरीय अभ्यास प्रशिक्षण शिविर के दौरान विजया ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उत्थान की योजनाएं तैयार करेगा मोर्चा

BJP Mahila Morcha national president Vijaya Rahatkar in kullu.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास के मामले में सार्थक भूमिका निभा रही है और महिलाओं के कल्याण के लिए वह गंभीरता से काम कर रहे हैं। राहटकर ने कहा कि मोर्चा देश के अन्य राज्यों में भी अभ्यास प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करेगा और महिलाओं में नेतृत्व करने की क्षमताओं को तलाशा जाएगा।

देश के चार राज्यों में होने वाले चुनावों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बूथों में महिलाओं की ज्यादा सक्रियता रहे, इसके लिए महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा विषय है। लिहाजा, इसके लिए योजना बनाई जाएगी।

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रमुख अलोक, प्रदेश प्रशिक्षण संयोजक युवराज बोध, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु सेठी, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी कल्पना गौतम, कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी नीना राणा, प्रदेश महामंत्री शशि कटोच व शोभा डढवाल, कुल्लू जिला भाजपा मीडिया प्रभारी जोगिंद्र शुक्ला व कुलदीप नैय्यर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed