{"_id":"5d7cd81c8ebc3e0132028e5d","slug":"bjp-leader-shanta-kumar-statement-over-new-motor-vehicle-act-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मोटर व्हीकल एक्ट में ढिलाई न बरते केंद्र सरकार : शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मोटर व्हीकल एक्ट में ढिलाई न बरते केंद्र सरकार : शांता
Sat, 14 Sep 2019 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Sep 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
केंद्र सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट की वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार तारीफ की है। हैरानी जताई है कि देश में 70 साल की आजादी के बाद भी कई लोग और कई राज्य इसे अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। कुछ राज्य सरकारों ने तो इस कानून को लागू ही नहीं किया या जुर्माने की राशि आधा कर दी।
विज्ञापन
दुनिया के खुशहाल कई देश नियमों को खुशी से अपनाते हैं तो भारत के लोग नियम तोड़कर प्रसन्न होते हैं। उन्होंने उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा है कि वह इस कानून में कोई ढिलाई न बरतें। शांता ने कहा कि केंद्र सरकार ने काफी सोच विचार के बाद देश में सड़क दुर्घटनाएं रोकने को एक नया कानून बनाया है। लोकसभा में सभी दलों ने इस कानून का समर्थन किया था।
विज्ञापन
अब उसे लागू करते ही पूरे देश में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। यह देखकर हैरानी हुई है कि कुछ लोग जुर्माने की राशि को सुनकर आगबबूला हो रहे हैं। कहा कि बड़ी हैरानी तो इस बात की है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाला कह रहा है कि वह शराब नहीं छोड़ सकता और जुर्माना होने पर उसका जुर्माना कम कर दिया जाए।
विज्ञापन