फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp leader rajiv bindal statement

भाजपा नेता बिंदल ने आईपीएच पर साधा निशाना

Thu, 30 Oct 2014 03:30 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
bjp leader rajiv bindal statement

भाजपा प्रदेश महामंत्री व नाहन विस क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आईपीएच विभाग आधी अधूरी योजनाओं के शुभारंभ न करवाए। केवल कांग्रेसी नेताओं को खुश करने के प्रायसों से, आम जनता को बाद में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईपीएच पांवटा मंडल के तहत पड़ने वाली पंचायतों में बदहाल पड़ी सिंचाई व पेयजल योजनाओं की मरम्मत करें और निर्माणाधीन व नई योजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा हो।
विज्ञापन


कई पंचायत क्षेत्रों की कुछ पेयजल योजनाओं की पाईपलाईन में लीकेज व कम आपूर्ति होने की दिक्कतें आ रही है। सिंचाई योजना की लाईनों को 10 नवंबर से पहले विभाग बिछा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक आईपीएच अधिकारियों के साथ पंचायत  प्रतिनिधियों की बैठक में बोल रहे थे। बुधवार दोपहर को पांवटा में अधिशासी अभियंता आईपीएच कार्यालय में बैठक हुई।

पेयजल और सिंचाई की समस्या

bjp leader rajiv bindal statement

बैठक में विभाग के साथ पहले हुई बैठकों में रखी गई समस्याओं के निराकरण को अब तक प्रयास तथा पेयजल व सिंचाई में आ रही दिक्कतों बारे चर्चा की गई। ग्राम पंचायत कोलर, धौलाकुआं, रामपुरभारापुर, पल्होड़ी, सैनवाला मुबारिकपुर व माजरा के पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान कुलदीप ठाकुर, निर्मला देवी, मलकीत सिंह, ब्रजेश गोयल, लाल सिंह व रजनीश सिंह ने खराब ट्यूबवैल ठीक करवाने, नए स्थलों पर ट्यूबवैल लगवाने, पुरानी सिंचाई योजनाओं की हालत व जल वितरण योजना सुचारु  रुप से करवाने, लीकेज लाईनों, पेयजल संकट वाले स्थलों पर प्राथमिकता से योजनाओं की हालत ठीक करने व नई पेयजल आपूर्ति लाईन बिछाने की मांग रखी गई। बैठक के दौरान चर्चा के बाद अधिशाषी अभियंता आईपीएच अनिल मनुजा ने समस्याओं को शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

इस मौके पर बीडीसी पांवटा अध्यक्ष पुष्पा चौधरी, ब्रजेश गोयल, कुलदीप ठाकुर, आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता पांवटा अनिल मनुजा, विभाग के सहायक अभियंता जीतेंद्र ठाकुर, नासीर हुसैन, महेंद्र सिंह, एसएस गुप्ता, जेई गुमान सिंह, सोमदत शर्मा, विनय धीमान, काला सिंह, पवन, महेंद्र सिंह समेत नाहन विस क्षेत्र में पड़ने वाली आईपीएच विभाग पांवटा मंडल के कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed