{"_id":"572a13b64f1c1b30795cd320","slug":"bjp-leader-rajeev-bindal-statment-on-hp-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जंगलों में आग, लोगों को राहत देने की बजाए रैलियों में व्यस्त हैं मंत्री'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जंगलों में आग, लोगों को राहत देने की बजाए रैलियों में व्यस्त हैं मंत्री'
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 05 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
विधायक राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह से जंगल दहक रहे हैं और मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्री लोगों को राहत पहुंचाने की बजाय रैलियां करने में व्यस्त हैं। यह बात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को लोगों की मूलभूत सुविधाओं से कोई लेना-देना नहीं है और सरकार आपसी विरोधाभास में ही उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक स्थिति और घटनाक्रम काफी अजीबोगरीब सा होता जा रहा है। कांग्रेस की रैली में प्रदेश सरकार का विरोधाभास एक बार फिर देखने को मिला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने की बात कही तो वहीं वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली ने राजनीति से रिटायरमेंट की बात कहकर वयोवृद्ध नेताओं को सत्ता मोह त्यागने का संदेश दे दिया। कहा कि इस रैली में जो कांग्रेस नेताओं ने बयान दिए उससे यह काफी प्रश्न खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
कहा कि यदि आयु सीमा का दक्षता और कार्य की क्षमता से कोई संबंध नहीं है तो फिर सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की आयु निर्धारित क्यों की है। कांग्रेस नेता कहते हैं कि उन पर आयु सीमा लागू नहीं होती है।