{"_id":"5756cc5c4f1c1bee5a9c5221","slug":"bjp-leader-prem-kumar-dhumal-thanked-gadkari-for-47-nh-announcement-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 हाइवे देकर मोदी सरकार ने बदली हिमाचल की फिजा: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 हाइवे देकर मोदी सरकार ने बदली हिमाचल की फिजा: धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने 50 हजार करोड़ की लागत से प्रदेश में 47 नेशनल हाईवे निर्माण की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह एनएच प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि राजनीति को अलग रखते हुए केवल हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मोदी सरकार के केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा की गई घोषणाओं ने प्रदेश की फिजा को बदलकर रख दिया है। सड़कों के इन प्रकल्पों के निर्माण के दूरगामी प्रभाव होंगे।
विज्ञापन
50 हजार करोड़ की लागत से जब हिमाचल प्रदेश में निर्माण कार्य चलेगा तो लाखों लोगों को सीधा व अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। यह रोजगार 5 से 10 वर्ष तक मिलेगा। इससे प्रदेश की जीडीपी में इजाफा होगा। बेहतरीन सड़कों के निर्माण से ही हिमाचल प्रदेश टूरिज्म का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों के नेशनल हाईवे या फोरलेन से जोड़ने की घोषणा हो चुकी है। शिमला, चिड़गांव, रोहडू, चांशल, चायल, कुफरी, मनाली, धर्मशाला, मंडी, चंबा और शिमला जिला के अन्य पर्यटक स्थल सभी एक साथ विकसित होने लगेंगे। किसान एवं बागवान की पैदावार को नए पंख लगेंगे।
हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट, निजी ट्रांसपोर्ट, निजी वाहनों का खर्चा, रिपेयर मेंटेनेंस घटने से प्रदेश को करोड़ों प्रति वर्ष की बचत होगी। धूमल ने कहा कि प्रदेश के संभावित दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों के सुधार के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आह्वान किया है और सहयोग की पेशकश की है। यदि प्रदेश सरकार इसमें कामयाब हो जाती है तो दुर्घटनाओं की संभावनाएं घटेंगी।