फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader prem kumar dhumal statement on cm virbhadra singh at solan.

सीएम की कथनी और करनी में फर्क, नहीं किया जा सकता भरोसाः धूमल

Thu, 14 Apr 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 14 Apr 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
BJP leader prem kumar dhumal statement on cm virbhadra singh at solan.
भाजपा नेता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस ने वोट की राजनीति की है। अफसरों पर सख्ती बरतते हुए सीएम कहते हैं कि कोताही पर एक्सईएन को एसडीओ और एसडीओ को जेई बना देंगे। इस बारे में पूछा जाता है तो वे कहते हैं कि यह तो इशारा था।

विज्ञापन


इससे साफ है कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है। ऐसे मुख्यमंत्री का विश्वास नहीं किया जा सकता है। धूमल भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सोलन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज में डूबी है।
विज्ञापन


आलम यह है कि केंद्र सरकार के बजट तक को खर्च करने में कांग्रेस सरकार नाकाम है। कैग की रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है। गैर योजनाओं पर सरकार पैसा पानी की तरह बहा रही है, जबकि हालात यह हैं कि कर्मचारियों को डीए किस्त, सेवानिवृत्त परिवहन कर्मियों को पेंशन, स्कूलों में मुफ्त वर्दी तक नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद वीरेंद्र कश्यप, नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल और कसौली के विधायक डॉ. राजीव सहजल, नालागढ़ के विधायक एवं जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed