{"_id":"640b255caf63edd0a802e2a3","slug":"bjp-leader-avinash-rai-khanna-targets-sukhvinder-sukhu-government-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भाजपा प्रभारी बोले- हिमाचल में सुक्खू नहीं बल्कि दुखू सरकार चल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भाजपा प्रभारी बोले- हिमाचल में सुक्खू नहीं बल्कि दुखू सरकार चल रही
Fri, 10 Mar 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Mar 2023 06:11 PM IST
सार
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया गया है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल में सुक्खू नहीं बल्कि दुखू सरकार चल रही है। असल में देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश में बंद एक्सप्रेस के सीईओ हैं सुखविंद्र सिंह सुक्खू। सुक्खू की सरकार जब से आई है हिमाचल में संस्थान बंद, बंद और केवल बंद का काम चल रहा है। कांग्रेस की सरकार ने बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य संस्थान, पीएचसी, सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल, तहसील, उप तहसील, काननूगो सर्कल, पटवार सर्कल, आईटीआई, श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यालय बंद किए हैं।
विज्ञापन
यहां जारी बयान में खन्ना ने कहा कि राजस्व सब डिवीजन, हिमाचल लोक निर्माण विभाग के सर्किल डिवीजन, सबडिवीजन, सेक्शन, एसडीपीओ, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट, आयुर्वेद अस्पताल, आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र, बीडीओ दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, स्कूल में वितरण होने वाली वर्दियां, लोकतंत्र प्रहरी योजना के अंतर्गत पेंशन बंद कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया गया है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। हाल ही में 286 स्कूलों को बंद करने की बात भी इस सरकार ने जनता के समक्ष रखी है। इस सरकार के आला अफसर ही शिक्षा विभाग को एक डीओ नोट काटते हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि समग्र शिक्षा पर केंद्र से मिला बजट खर्च नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
उनके अफसर ने माना कि जो पैसा हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग को मिलता है, वह अच्छे से खर्च नहीं हो पा रहा। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। देशभर में 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए हैं जिसके अंतर्गत 1,759 दवाइयां और 280 सर्जिकल आइटम्स जनता को सस्ते रेट फर उपलब्ध कराई जा रही हैं।