फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP himachal president satpal satti targets rahul gandhi over Rafale deal

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- राफेल पर बयान देकर सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे राहुल

Sat, 13 Oct 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
BJP himachal president satpal satti targets rahul gandhi over Rafale deal

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्ट बताने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पलटवार किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 5 हजार करोड़ के गबन के मामले में जमानत पर चल रहे राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उल्टा चोर कोतवाल को डांटने की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।

विज्ञापन


राफेल मामले में लगातार झूठ बोलकर राहुल गांधी न केवल देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं बल्कि देश के दुश्मनों के हाथों में भी खिलौना बन रहे हैं। कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली-दामन का साथ रहा है।
विज्ञापन


देश को लूटने और बेचने वाली कांग्रेस पार्टी को देश की सत्ता से बाहर होने की वजह से दलाली नहीं मिल रही है तो उनकी बेचैनी भी बढ़ गई है और बौखलाहट में प्रधानमंत्री तक पर आरोप लगाने में कांग्रेसी नेता लग गए हैं। देश की जनता राहुल गांधी को और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की लोकप्रियता से घबराया विपक्ष- वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि चैंपियंस ऑफ  द अर्थ पुरस्कार से नवाजा जाना भारत और नरेंद्र मोदी की विश्व समुदाय में बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान एक विश्व नेता के रूप में उभर कर सामने आई है।


प्रधानमंत्री को मिले इस सम्मान से प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री को मिला यह सम्मान प्रत्येक भारतीय का सम्मान है लेकिन देश के विपक्षी दलों की ओर से नरेंद्र मोदी के संबंध में किया जाने वाला दुष्प्रचार देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed