फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bjp himachal prabhari avinash rai khanna statement on himachal congress president

अविनाश राय खन्ना: पूर्व सीएम की पत्नी को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाना परिवारवाद का बड़ा उदाहरण

Wed, 27 Apr 2022 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Apr 2022 05:54 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं के भाजपा में जाने का डर सता रहा है, इसलिए आनन-फानन में कार्यकारिणी की घोषणा की है।

विज्ञापन
bjp himachal prabhari avinash rai khanna statement on  himachal congress president
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस को एक संगठन की अहमियत का पता नहीं है, इसलिए उन्होंने एक अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की है। उन्हें लगता है कि कांग्रेस को अपने ही अध्यक्ष पर संशय है। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने से परिवारवाद का बड़ा उदाहरण कांग्रेस ने जनता और अपने कार्यकर्ताओं के बीच रखा है।

विज्ञापन


इससे यह तो पता चल गया है कि कांग्रेस में एक कार्यकर्ता कभी बड़ा नेता नहीं बन सकता है। कांग्रेस को अपने नेताओं के भाजपा में जाने का डर सता रहा है, इसलिए आनन-फानन में कार्यकारिणी की घोषणा की है। इन परिस्थितियों में एक अध्यक्ष अपना निर्णय कैसे ले सकेगा, यह सोचने की बात है। आदर्श संगठन में एक ही अध्यक्ष शोभनीय होता है। इस बार कांग्रेस की सारी कार्यकारिणी दिल्ली से ही घोषित हुई है।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है कि एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष को उसके पदाधिकारियों को चुनने का भी अवसर प्राप्त नहीं हुआ है। जिस प्रकार देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है, उसकी गति के आगे कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल टिक नहीं पाएंगे। भाजपा की जीत निश्चित है और हमारा मिशन रिपीट पक्का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed