फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp himachal incharge mangal pandey hits out at virbhadra singh

भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय बोले, वीरभद्र के भ्रष्टाचार से हिमाचल कलंकित

Thu, 01 Jun 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Updated Thu, 01 Jun 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
bjp himachal incharge mangal pandey hits out at virbhadra singh

प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने मुख्यमंत्री वीरभद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार से हिमाचल प्रदेश को कलंकित होना पड़ा है। देश में ऐसा पहली मर्तबा हुआ है जब मुख्यमंत्री को जमानत लेने के लिए अदालत में पेश होना पड़ा है। 

विज्ञापन


पांडेय ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार की जननी करार देते हुए कहा, चुनाव में हार की आहट सुनकर कांग्रेस बौखलाहट में अनापशनाप बयान दे रही है। मंगल पांडेय जवाली स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


देश के अन्य राज्यों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए पांडेय ने कहा, गोवा और उत्तर प्रदेश में आई भाजपा की आंधी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के तंबू उखाड़ फेंकेगी। देश में भाजपा वर्ष 2032 तक सत्ता में रहेगी। कार्यकर्ताओं से मुखातिब प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि पार्टी बेहतर स्थिति में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद कार्यकर्ताओं को खुशफहमी में न रहते हुए जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। हमें इस रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाना है। 

जिस भी व्यक्ति को पार्टी में जो पद मिला है, वह वहां तक ही सीमित न होकर पार्टी मजबूती के लिए हर मुमकिन प्रयास करे। जिला नूरपुर से भाजपा चारों सीटों पर कमल खिलता देखना चाहती है। कार्यकर्ता और नेता मतभेद मिटाकर एकजुट होकर कार्य करें। 


इस मौके पर राजीव भारद्वाज, कृपाल परमार, पवन राणा, संजय ठाकुर, पूर्व विधायक राकेश पठानिया, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगराज मेहरा, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान, जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, बलदेव ठाकुर, राजीव भारद्वाज, रणवीर निक्का, चंद्रशेखर गोरा, विजय, प्रदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सदस्य पंडित विपिन शर्मा, जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज डोगरा, एससी मोर्चा जवाली के अध्यक्ष रवि कुमार, गुरदीप सिंह, अंकुर बड़वाल, दिनेश निखिल, भाजयुमो ब्लॉक उपाध्यक्ष राजिंद्र कौंडल, संजय उपाध्याय, धीरज अत्री, ओपी चौधरी, रीता धीमान, राकेश बाजवा, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed