फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Himachal Incharge Magal Pandey First Meeting at Shimla.

शिमला पहुंचे मंगल पांडेय ने भाजपा में भरा जोश, दिया जीत का मंत्र

Fri, 19 May 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 19 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP Himachal Incharge Magal Pandey First Meeting at Shimla.

हिमाचल भाजपा प्रभारी बनने के बाद पहली बार प्रदेश में पहुंचे मंगल पांडेय ने कहा कि यहां की जनता परिवर्तन चाहती है। मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

विज्ञापन


कहा कि कार्यकर्ता उन्हें प्रभारी की तरह न देखें, बल्कि कार्यकर्ता समझें। उनसे बेझिझक बात करें। भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं। संगठन को कुशलतापूर्वक चलाने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में हमारी जीत पक्की है।
विज्ञापन


उन्होंने विस चुनाव में मिशन 60 को पूरा करने का दम भरा। पांडेय ने कहा कि उन्होंने बूथ प्रभारी से राजनीतिक सफर शुरू किया था। अब उन्हें प्रदेश का प्रभार दिया है। कहा कि प्रदेश का माहौल अच्छा है। केंद्र की योजनाओं को राज्य सरकार अमल में नहीं ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जनता को लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। परिवर्तन तभी आएगा, जब पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ, जिला और प्रदेश प्रभारी एक टीम की तरह काम करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। नोटबंदी जैसे कठोर फैसले से गरीबों को संदेश दिया कि सरकार उनके लिए है। 

60 प्लस का मिशन लेकर चल रही पार्टी : धूमल

BJP Himachal Incharge Magal Pandey First Meeting at Shimla.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 59 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की। 1990 के विस चुनाव में पार्टी ने जनता दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। 51 सीटों से 40 भाजपा ने जीतीं। इस बार पार्टी 60 प्लस का मिशन लेकर चली है। 

पांडेय के मार्गदर्शन में फहराएंगे परचम : सत्ती
प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रदेश प्रभारी के सामने संगठन की स्थिति रखी। कहा कि प्रदेश के 48 लाख मतदाताओं में से 13.50 लाख पार्टी सदस्य हैं। 21 हजार सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में 53.83 प्रतिशत मतदान हुआ था।

यह देश के सभी राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। 7489 बूथों पर उनके प्रभारी नियुक्त हैं। पार्टी ने पन्ना प्रमुख भी तैनात किए हैं। कहा कि प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय के मार्गदर्शन से पार्टी चुनाव में जीत का परचम फहराएगी। शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने धन्यवाद संबोधन दिया। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर, विधायक रविंद्र रवि आदि मौजूद रहे।

हमारे साथ आपका भी मंगल होगा
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने कहा कि मंगल पांडेय के प्रभारी बनने से हमारे साथ उनका भी मंगल होगा। हिमाचल का प्रभार मिलने वाले नेताओं में सुंदर सिंह भंडारी रहे, जिन्हें दो राज्यों का राज्यपाल रहने का मौका मिला। नरेंद्र मोदी पहले मुख्यमंत्री बने और अब देश के प्रधानमंत्री हैं। ओपी कोहली राज्यपाल बने। युवा नेता श्रीकांत उत्तरप्रदेश में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed